• India
  • Last Update September 21, 2023 12:30 PM
  • 30℃ Bhilai, India

पानी को हाथ जोड़कर किया प्रणाम...नारायणपुर के ओरझा में पहली बार खेत में लगे सोलर पंप से पानी निकला 

news-details
नारायणपुर कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने बताया अब तक 58 गांवों का सर्वे हो गया है जिनके 2500 किसानों को मसाहती खसरा वितरित हो चुका है। इस सर्वे से राजस्व रिकॉर्ड बनाने में सहायता मिलेगी और शासकीय योजनाओं का लाभ जरूरतमंद तक पहुंच पाएगा।

जगदलपुर। बस्तर जिले से लगातार अच्छी खबरें ही मिल रही हैं। भूपेश सरकार की योजनाओं का आम जनता को पूरा फायदा मिल रहा है। इसी क्रम में कभी पंप से पानी निकलते देखने वाली ओरछा के सुमन लाल उसेंडी के खेत में गांव के सभी लोग इकट्ठा थे। सोलर पंप का बटन जैसे ही दबा, सब एकटक पानी की पाइप को निहारने लगे। करीब 30 सेकेंड के इंतजार ने सबकी धड़कन बढ़ा दी। एकाएक पाइप से पानी की तेज धार निकल पड़ी। यहां पानी की धार खेत में अपना रास्ता बना रही थी वहीं आदिवासी किसान खुशी से झूम उठे और दोनों हाथ जोड़कर पानी को प्रणाम करने लगे।

दरअसल, अबूझमाड़ में आजादी के 75 साल बाद सरकारी योजना पहुंची है। इस ऐतिहासिक पल का गवाह हर कोई बनना चाहता था। अब तक इस क्षेत्र के किसान खेती के लिए सिर्फ मानसून पर निर्भर रहते थे लेकिन अब सालभर अन्य फसलें भी ले सकेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर नारायणपुर जिला प्रशासन 246 अधिसूचित गांवों का मसाहती सर्वे करा रहा है। इससे पता चल सकेगा कि किस खेत की सीमा कहां तक है। 

नारायणपुर कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने बताया अब तक 58 गांवों का सर्वे हो गया है जिनके 2500 किसानों को मसाहती खसरा वितरित हो चुका है। इस सर्वे से राजस्व रिकॉर्ड बनाने में सहायता मिलेगी और शासकीय योजनाओं का लाभ जरूरतमंद तक पहुंच पाएगा। किसानों को केसीसी का वितरण भी किया जा रहा है जिससे वे अब बैंक से लोन भी ले पाएंगे।

घने जंगलों और ऊंचे पहाड़ों के बीच प्रकृति की गोद में 5 हजार वर्ग किलोमीटर में अबूझमाड़ बसा है। इसके बारे में अब तक कहा जाता रहा कि इस इलाके को कोई समझ नहीं पाया। यही वजह रही कि आजादी के 75 साल बाद भी यहां सरकारी योजनाएं नहीं पहुंच पाईं। लेकिन अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर तेजी से सर्वे किया जा रहा है। मसाहती खसरा मिलने से किसानों का सोसायटी में पंजीयन हो सकेगा और धान बेच पाएंगे।

उद्यानिकी की योजनाओं का लोगों को मिल रहा लाभ
किसानों के खेत मे अब डबरी निर्माण, सिंचाई हेतु सोलर पंप की सुविधा, कृषि और उद्यानिकी की योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। कृषि विभाग से अब किसानों को विभिन्न फसलों के बीज वितरण के साथ-साथ मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। किसानों के खेत में ड्रीप लाइन बिछायी जा रही है।

You can share this post!