• India
  • Last Update September 21, 2023 12:30 PM
  • 30℃ Bhilai, India

JOB ALERT : CSEB ने इन पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन

news-details
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी ने कुल 70 पदों पर भर्ती निकाली हैं।

RAIPUR. बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद रूकी हुई भर्ती प्रक्रिया को फिर से शुरू कर दी गई है। राज्य शासन के निर्देश के बाद शासन के सामन्य प्रशासन विभाग ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के 70 पदों पर भर्ती निकाली हैं। जिसके लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इन पदों पर होगी भर्ती छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी ने कुल 70 पदों पर भर्ती निकाली हैं। इनमें डाटा एंट्री आपरेटर के कुल 40 पदों पर भर्ती निकाली गई हैं, वहीं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कुल 31 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके आलावा ट्रांसमिशन कंपनी के 05 और जनरेशन कंपनी के 04 पदों पर भर्ती की जाएगी।

जल्द ही जूनियर इंजीनियर के पदों पर होगी भर्ती इसी तरह जूनियर इंजीनियर की कुल 31 पदों पर सीधी भर्ती का आदेश जारी कर दिया गया हैं। इनमें आईटी, इलेक्ट्रानिक्स व कंप्यूटर साइंस ब्रांच के अभ्यर्थी शामिल हो पाएंगे। साथ ही डाटा एंट्री आपरेटर के 400 पदों पर भर्ती शीघ्र पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए दस्तावेजों के परीक्षण के लिये प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

You can share this post!