• India
  • Last Update September 21, 2023 12:30 PM
  • 30℃ Bhilai, India

BIJAPUR : नक्सलियों ने फिर किया IED ब्लास्ट, घायल CRPF जवान की हालत गंभीर

news-details
घायल जवान CRPF की 165वीं बटालियन में पदस्थ है। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर ही और भी आइईडी प्लांट किए जाने की संभावना जताई है। हालांकि घटनास्थल पर पुलिस के अधिकारी और बीडीएस की टीम पहुंच चुकी है। इलाके में सर्चिंग जारी है।

BIJAPUR. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों ने अपने बेबुनियाद इरादों पर मुहर लगाया है। आज यहां करीब 09:00 बजे IED ब्लास्ट होने से CRPF का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल जवान के दाएं पैर के एड़ी और बांए हाथ में गंभीर चोट आई है। बता दें कि नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट होने से रोज कोई न कोई जवान इसकी चपेट में आ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पंडेमुर्गा के नजदीक ये करीब 09:00 बजे IED ब्लास्ट हुआ है। जिसमें CRPF का जवान घायल हो गया है। घायल जवान का नाम रवि कुमार बताया जा रहा है। घायल जवान का प्राथमिक उपचार भैरमगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है, उन्हें बेहतर इलाज के लिए चॉपर से रायपुर भेजने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक घायल जवान CRPF की 165वीं बटालियन में पदस्थ है। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर ही और भी आइईडी प्लांट किए जाने की संभावना जताई है। हालांकि घटनास्थल पर पुलिस के अधिकारी और बीडीएस की टीम पहुंच चुकी है। इलाके में सर्चिंग जारी है।

You can share this post!