• India
  • Last Update September 21, 2023 12:30 PM
  • 30℃ Bhilai, India

शॉर्टकट के चक्कर में चीन की दीवार का हो गया बंटाधार, जानिए अब क्यों हो रही फजीहत

news-details

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने 55 साल की एक महिला और 38 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दोनों कंस्ट्रक्शन वर्कर हैं। पुलिस को शक है कि दीवार के आस-पास कहीं कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। वहां से दोनों को अपने घर पहुंचने में काफी समय लगता था।

BEIJING. चीन की महान दीवार की भव्यता पूरी दुनिया के लोगों को हैरान करती है। इसके अलावा इसका ऐतिहासिक के चलते ही इसे दुनिया के सात अजूबों में से एक माना जाता है। मगर, इस दीवार में चीनियों ने कुछ ऐसा कांड कर दिया है, जिसकी वजह से दुनियाभर में उसकी फजीहत हो रही है। दरअसल, यहां के दो युवकों ने शॉर्टकट रास्ता बनाने के चक्कर में चीन की महान दीवार तोड़ दी।

ऐतिहासिक दीवार के बीच से शॉर्टकट रास्ता बनाने के लिए खुदाई करने वाली मशीन का इस्तेमाल किया गया है। इसकी वजह से इस दीवार को ऐसी क्षति पहुंची है, जिसकी अब भरपाई करना भी मुश्किल है। मामला चीन के शांक्सी प्रांत में सामने आया है।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने 55 साल की एक महिला और 38 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दोनों कंस्ट्रक्शन वर्कर हैं। पुलिस को शक है कि दीवार के आस-पास कहीं कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। वहां से दोनों को अपने घर पहुंचने में काफी समय लगता था।

लिहाजा, घर पहुंचने के लिए शॉर्टकट रास्ता बनाने के लिए उन्होंने खुदाई वाली मशीन से दीवार ही काट दी। पुलिस के मुताबिक, खुदाई मशीन को दूसरी ओर आसानी से ले जाने के लिए कंस्ट्रक्शन वर्कर्स ने दीवार को काफी ज्यादा चौड़ा करते हुए काट दिया है। पुलिस का कहना है कि दीवार को जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई नहीं की जा सकती है।

सदियों तक चलता रहा था दीवार का निर्माण बता दें कि चीन की महान दीवार का निर्माण पहली बार तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में शुरू किया गया था। इसके बाद सदियों तक इसका निर्माण कार्य चलता रहा। यूनेस्को ने साल 1987 में चीन की महान दीवार को ‘वर्ल्ड हेरिटेज साइट’ की लिस्ट में शामिल किया था। आज इसे देखने के लिए दुनिया भर से लाखों पर्यटक पहुंचते हैं।

You can share this post!